Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप


ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसका प्रार्थना पत्र थाने पर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के अंतर्गत बंजारी कला गांव निवासी जोगेंद्र पाल की पत्नी उर्मिला देवी जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष की है उसका शव घर से 200 मीटर दूर आम के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने मृतक के परिजनों को दिया फिर दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली मायके वालों ने दहेज के लिए पति सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने जानकारी दिया कि मायके पक्ष की तहरीर मिली है। उसकी जांच की जा रही है,इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |