जायस: गांजा के साथ दो गिरफ्तार
December 05, 2025
जायस/अमेठी। जनपद की फुरसतगंज पुलिस ने गांजा के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत फुरसतगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्त/अभियुक्ता लाला पुत्र ज्ञान सिंह उम्र करीब 50 वर्ष, व संगीता पत्नी लाला उम्र करीब 47 वर्ष निवासीगण काशीराम कालोनी थाना कोतवाली उन्नाव जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक नन्द हौसिला यादव ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त लाला के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा व अभियुक्ता संगीता के कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
