Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, ग्रहस्थी जलकर खाक


तिलोई/अमेठी। तिलोई ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बालदास मजरे कमई गांव में गुरुवार की रात्रि करीब 9.30 बजे एक छप्पर में लगी आग से एक परिवार की सारी ग्रहस्थी जलकर राख हो गई साथ ही कई मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक बालदास गांव निवासिनी निशा शर्मा पत्नी स्व.विजय कुमार के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके कारण घर का सारा सामान छप्पर के नीचे रखा था।वहीं गुरूवार की रात्रि अचानक छप्पर में आग लग गई।और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि किसी को कुछ बचाने का मौका ही नहीं दिया।इस दौरान आग की चपेट में आई एक भैंस,दो भैंस के बच्चे,एक गाय और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई।इसके अतिरिक्त छप्पर के नीचे रखा धान,गेहूं, कपड़े,साइकिलें, जरूरी दस्तावेज,फ्रिज, अलमारी, मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए की नकदी समेत सारी ग्रहस्थी जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका कोई पता नहीं चल सका है।इस प्रकरण में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |