जगदीशपुर: दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह संपन्न
December 05, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। दिव्यांग जनों को प्रदेश एडिप योजना के अन्तर्गत विभिन्न सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर जिले के विभिन्न अधिकारी समेत भारी संख्या में सम्मानित गण मौजूद रहे। विकासखंड के अंतर्गत दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, फोल्डिंग वॉकर,रोलेटर,बी टी कान मशीन,सी पी चेयर समेत आदि उपकरण वितरण किया गया । वहीं कलम बंद हड़ताल को लेकर धरने पर बैठे पंचायत सचिव ने जिले से आए हुए जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस मौके पर विभागीय दिव्यांग अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अनुपम पांडेय, राजेश मासाला राजेश कुमार अग्रहरि, ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह,मान सिंह राठौर, खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज, रामहेत वैश्य सहित आदि लोग मौजूद रहे।
