संग्रामपुर: इंटौरी गौशाला में सरसों के तने को बताया हरा चारा
December 05, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। पशु विभाग के नोडल अधिकारी व शासन से नामित डॉक्टर सुशील कुमार ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न अस्थाई गौशालाओं का निरीक्षण किया गौशाला में पशुओं के रखरखाव पीने का पानी चारा दाना चरनी इलाज की व्यवस्था और टैगिंग आदि की जानकारी ली। पशुओं की संख्या के हिसाब से चरनी की व्यवस्था कम होने पर उन्हें बनवाने का निर्देश दिया साथ ही उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए उपस्थित डॉक्टर को निर्देश दिया है। निरीक्षण के समय राजकीय पशु चिकित्सालय प्रभारी संग्रामपुर डॉक्टर प्रदीप पाण्डेय, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार पैरावेट विकास सिंह उपस्थित होकर सबसे पहले क्षेत्र की ठेंगहा गौशाला का निरीक्षण कराया उसके बाद बनवीरपुर,होते हुए इंटौरी गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण में 94 गाय व गोवंश मौके पर मिले सूखा भूसा मिला पशु आहार भी मिला लेकिन हरा चारा के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। हरि चारी दिखाने के लिए खेतों से उखाड़ कर सरसों का तना रखकर नोडल अधिकारी को हरा चारा दिखाया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी असंतुष्ट दिखाई दिए। फिलहाल उन्होंने बताया कि अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
