Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः युवक के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस


लालगंज/प्रतापगढ़। युवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पांचवे दिन भी पुलिस मशक्कत करती दिखी, लेकिन अज्ञात हत्यारोपियों का सुराग नही लगा सकी। उधर युवक की हत्या से परिवार के लोग भय में जी रहे है। लीलापुर थाना क्षेत्र के सरायताल मकई निवासी चैवालिस वर्षीय दिनेश वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा बीती पन्द्रह दिसंबर की सुबह अपना ईरिक्शा लेकर निकला था। अगले दिन कोतवाली लालगंज के पूरे तिलकराम इलाके मे तिनमोहनिया के समीप घायलावस्था में पड़ा मिला था। इलाज के दौरान स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज में सत्रह दिसंबर को दिनेश की मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतक के पुत्र अंकुश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपियों की तलाश को लेकर पुलिस दबिश दे रही है लेकिन अभी तक सुराग नही लगा सकी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि शीघ्र ही हत्यारोपी की तलाश कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |