Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के तहत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति थीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय दरपीपुर, विकास खण्ड गौरीगंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख सरकारी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजनाकृकी जानकारी पम्पलेट वितरित कर दी गई। इसके साथ ही बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, बाल-विवाह और शिक्षाकृपर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर एवं सूचना सामग्री प्रदान कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ तथा उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 सहित बाल श्रम एवं बाल विवाह से संबंधित महत्वपूर्ण नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब चन्द्र एवं दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |