शाहबाद: सड़क हादसे में तीन लोग घायल
December 31, 2025
शाहबाद। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद तहसील क्षेत्र के रवाना गांव निवासी नाजिम बेग और तासीर बेग गांव के मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होकर दिल्ली जाने वाली बस का इंतेजार कर रहे थे, तभी बिलारी की ओर से बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े नाजिम बेग और तासीर बेग को टक्कर मार दी। हादसे में तासीर बेग, नाजिम बेग और बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति हरेंद्र घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही टक्कर मारकर बाइक चालक अपने साथी को छोड़कर फरार हो गया।
