आगरा । नए साल के जश्न के नाम पर आगरा में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। शहर के कई इलाकों में रूफटॉप रेस्टोरेंट और पार्टी स्थल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन रूफटॉप को चलाने की अनुमति आखिर किस विभाग ने दी?।
रूफटॉप संचालन के लिए विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आबकारी विभाग सहित कई विभागों से अनिवार्य एनओसी लेना आवश्यक है, लेकिन हकीकत यह है कि फतेहाबाद रोड, संजय प्लेस, सिकंदरा, सदर समेत कई इलाकों में बिना किसी वैध एनओसी के रूफटॉप संचालित हो रहे हैं।चैंकाने वाली बात यह है कि पूर्व में रूफटॉप पर आग जैसी गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सवाल यह भी है कि अगर भविष्य में रूफटॉप पर आग या कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?हादसे की आशंका को लेकर जब संबंधित विभागों से सवाल किए गए तो विद्युत, अग्निशमन, प्रदूषण और आबकारी विभागों ने चुप्पी साध ली।नए साल के जश्न में कहीं यह लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह न बन जाए, यही सबसे बड़ा सवाल है। अब देखना यह है कि प्रशासन हादसे के इंतजार में है या कार्रवाई के मूड में।