Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: सीवीओ ने चलाया आवारा गौवंशीय जानवरों को पकड़ने का अभियान! ईओ कुमार संजय नगर पंचायत टीम के रहे साथ


शाहबाद । उप पशु चिकित्सा अधिकारी अश्वनी कुमार ने नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ रामलीला मैदान में घूम रहे आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाने का अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने गौवंशीय पशुओं को पकड़वाकर किरा गौशाला भिजवा दिया । अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा और पूरा प्रयास किया जाएगा कि किसी भी कीमत पर आवारा गौवंश सड़कों पर ना घूमें। गौशाला में पहुंचकर एक तरफ उन्हें  बड़ती हुई ठंड से बचाया जा सकता है वहीं दूसरी ओर गोवंशीय पशुओं के कारण होने वाले मार्ग दुर्घटनाओं पर भी काफी अंकुश लग सकता है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कुमार संजय भी मौजूद रहे। नगर पंचायत कर्मचारियों में विकास कुमार, प्रमोद कुमार, शिवा राणा शाहिद अनेकों कर्मचारी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |