Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न! ठिठुरती सर्दी मे नौनिहालों ने दिखाए जौहर


जलालाबाद /कन्नौज। विकास खंड जलालाबाद के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन आज बीडी तिवारी इंटर कॉलेज जलालाबाद के खेल मैदान मे करवाया गया। जिसमे ब्लॉक जलालाबाद के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों मे पढ़ने वाले नौनिहालों ने दौड़ ऊंची कूद लंबी कूद कबड्डी खो खो आदि जैसी प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कर अपने जौहर दिखाए। प्राथमिक स्तर की आयोजित हुई बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता मे प्राथमिक विद्यालय अलीनगर की बालिका पलक ने क्रमशः पचास सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग मे प्राथमिक स्तर पर आयोजित हुई पचास मीटर की दौड़ प्रतियोगिता मे अरमान सौ मीटर मे सूरज तथा दो सौ मीटर में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता मे उच्च प्राथमिक विद्यालय अनौगी के राघव ने क्रमशः सौ व दो सौ मीटर मे प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग मे उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद की शालिनी ने सौ व दो सौ मीटर मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर आयोजित हुई बालक वर्ग की कबड्डी में प्रथम स्थान पीएस जमला एवं बालिका वर्ग मे कंपोजिट विद्यालय जलालाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही उच्च प्राथमिक स्तर की आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता मे उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद ने व बालिका वर्ग मे कंपोजिट विद्यालय जलालाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मेडल पहना करके सम्मानित किया गया। अंत मे सभी बच्चों को स्वल्पाहार करवा करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर नोडल शिक्षक संकुलध् उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जावेद अहमद सिद्दीकी नोडल शिक्षक संकुल राकेश कुमार शिक्षक संकुलध् ब्लॉक मंत्री अबधनारायण क्रीड़ा प्रभारी अनुदेशक हरिओम एवं नेकपुर खत्री के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार व प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार संजीव कुमार प्रजापति व सहायक अध्यापक मुकेश मिश्रा रोहित द्विवेदी मधुरिमा अग्रवाल दौलत सिंह रेवती रमण तथा कंप्यूटर ऑपरेटर मोहत्सिम लेखाकार साजिद सेवक अखिलेश कुमार वाजेद कुमार आदि उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |