Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: ई-रिक्शा के पहिए में पैर फंसने से घायल हुई बच्ची


शाहबाद। मां के साथ रिश्तेदारी में गई एक बच्ची का घर लौटते समय ई-रिक्शा के पहिए में पैर आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आपको बता दें कि शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चतरपुर निवासी बच्ची आफिया अपनी मां के साथ अपनी मौसी के घर रीठ गई थी। बच्ची मां के साथ ही अपनी मौसी के घर रीठ से ई रिक्शा द्वारा ही अपने गांव वापस लौट रही थी। वापस आते समय अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया। वह ई-रिक्शा से नीचे गिर गई और उसका पैर रिक्शा के पहिए में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।ई-रिक्शा चालक तुरंत घायल बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचा जहां चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया और उसे घर भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |