Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने महिला सहित उसके बच्चों को पीट बाइक की क्षतिग्रस्त


लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बीते बुधवार शाम दबंगों ने गाली गलौज का विरोध करने पर महिला सहित उसके बच्चों की जमकर पीटाई करने के साथ घर के बाहर खडी बाइक क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। जिसके पश्चात पीड़िता ने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर सुनहरा निवासी सुमन यादव पत्नी विरेन्द्र यादव के अनुसार बीते 17 दिसम्बर की देर शाम करीब सात बजे उसके घर के बाहर खडे हो अरुण पवन, राम, लल्ली, लखन, आशिश, अनुराग, गुड्डू गालिया दे रहे थे । आरोप है कि उस दौरान राम तथा लल्ली के द्वारा उसके घर के अन्दर आकर उसके तीनो बच्चो के साथ गाली गलोच मारपीट करते हुये तोड फोड करने के साथ उसके घर के बाहर खड़ी बाइक तोड फरार हो गए। जिसकी सूचना उन्होंने कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |