Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मां बेटे ने महिला को पीटा, धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग  मानक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक मां बेटे पर मारपीट धमकी का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित  रामनगर निवासी शालिनी शालिनी पत्नी रोहित के अनुसार बीते 17 दिसंबर बुधवार रात्रि  9 बजे  पिंकी चैहान नामक  महिला ने अपने बेटे अथर्व के साथ उसके घर पहुंच उसे बाहर बुला गाली गलौज करने के साथ  उसकी पिटाई करने लगे और ईटें से उसके हाथों पर हमला कर गला दबा जान से मारने का प्रयास करने लगे और लोगों के विरोध पर  उसके साथ बलात्कार करवाने की धमकी दे फरार हो गए। जिसके पश्चात उसने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया  आरोपित महिला पिकी के अनुसार उक्त महिला उसके पति संग फोन पर बातचीत करती थी जिसके चलते उसने बेटे संग उक्त महिला संग मारपीट की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की  शिकायत पर मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |