Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एचएसबीसी इंडिया ने लखनऊ में नई शाखा का किया उद्घाटन! समृद्ध, एचएनआई, यूएचएनआई और एनआरआई ग्राहकों के लिए वेल्थ सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा


लखनऊ। एचएसबीसी इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह बैंक के देशभर में रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में 20 नई शाखाएँ खोलने की अनुमति मिलने के बाद, लखनऊ शाखा एचएसबीसी की भारत में 30वीं शाखा बन गई है।उत्तर प्रदेश तेजी से एक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। निरंतर हो रहे आधारभूत ढांचे के विकास, सशक्त आर्थिक गतिविधियों और बढ़ती आकांक्षाओं के चलते लखनऊ भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित कर रहा है, जो शहर की अपार विकास क्षमता को दर्शाता है।शाखा उद्घाटन के अवसर पर संदीप बत्रा, हेड दृ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग, एचएसबीसी इंडिया ने कहा कि राज्य में तेज आर्थिक विकास और बढ़ती संपत्ति सृजन के कारण, घरेलू और वैश्विक कंपनियों तथा व्यक्तियों में यहां अपनी उपस्थिति स्थापित करने और विस्तार करने की रुचि बढ़ रही है। भारत के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में, एचएसबीसी अपने ग्राहकों को भारत और वैश्विक स्तर पर अवसरों तक पहुँच बनाने और उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। लखनऊ में हमारी नई शाखा इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हम अपने ग्राहकों के निकट विश्वस्तरीय बैंकिंग समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने एचएसबीसी इंडिया के नेतृत्व और अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर एक सोलर-पावर्ड एडवांस्ड किचन एवं वितरण केंद्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पीएम पोषण योजना और राज्य स्तरीय मिड-डे मील कार्यक्रमों की स्थिरता और कार्यक्षमता को और मजबूत करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिस गति से उत्तर प्रदेश और लखनऊ का विकास हो रहा हैकृतेजी से बनता आधारभूत ढांचा और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का आगमनकृवह वैश्विक बैंकों की आवश्यकता को रेखांकित करता है। उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान देने वाले राज्यों में से एक है, जिसमें लखनऊ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में एचएसबीसी इंडिया के विस्तार का स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |