Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: उपायुक्त मनरेगा ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण


मसौली /बाराबंकी। मंगलवार को मनरेगा उपायुक्त ब्रजेश त्रिपाठी एवं खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विकासखंड मसौली में मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता परखते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यों को शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत ज्योरी से की गई, जहां कराए गए इंटरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुंचकर मनरेगा उपायुक्त ने ब्लॉक संसाधन केंद्र की बाउंड्रीवाल एवं अन्नपूर्णा योजना के तहत बन रही दुकान का निरीक्षण किया। बाउंड्रीवाल निर्माण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने अन्नपूर्णा दुकान का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद ग्राम पंचायत मुश्कीनगर में अन्नपूर्णा दुकान तथा ग्राम पंचायत शाहपुर में इंटरलाकिंग व तालाब खुदाई कार्य का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर लगे मजदूरों से बातचीत कर उनकी उपस्थिति व कार्य प्रगति की जानकारी ली, साथ ही अभिलेखों की भी जांच की।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, सुरज प्रसाद, दिलीप रावत, मदनलाल सहित अन्य संबंधित कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |