बलियाः सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 दिसंबर को
December 19, 2025
बलिया। क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाना निर्धारित है। विधायक खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 23 दिसंबर को कबड्डी, फुटबाल, वालीबाल, खेल का सब जूनियर, जुनियर एवं सीनियर वर्ग का बालक एवं बालिकाओं का प्रतियोगिता तथा 24 दिसम्बर को एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन खेलों के सभी वर्ग का प्रतियोगिता तथा 25 दिसंबर को सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
.jpg)