Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः मझपुर्वा के पायका मैदान मे हो रहा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन


गुरसहायगंज/ कन्नौज। विकासखंड तालग्राम के गांव मझपुर्वा के पायका खेल मैदान मे एक विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है जिसका शुभारंभ रविवार को हुआ। विराट कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पहुंचे जिला संवाददाता उमर इदरीसी ने पहली कुश्ती के लिए दो पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ होते ही मौजूद पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच दिखाना शुरू किया मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई की। जानकारी के अनुसार उपरोक्त विराट कुश्ती प्रतियोगिता 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी जिसमे दूरदराज के पहलवान प्रतियोगिता मे भाग लेंगे और अपने-अपने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों को मनोरंजन कराएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |