कन्नौज। रविवार को निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला मे 340 गौवंश संरक्षित पाए गये तथा 05 केयरटेकर उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान गौशाला मे नंदी और गौवंश एक साथ पाए गये जिस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि नंदी को अलग शेड में रखा जाए। उन्होनें कहा कि जो गौवंश बीमार है उनको भी अलग शेड मे रख कर उनका उपचार किया जाए। निरीक्षण के दौरान चेयमैन नगर पंचायत ने बताया कि गौवंश के लिए हरा चारा 12 बीघा मे लगाया जाता है एवं भूसे व चारें का भण्डारन अलग से किया जाता है।
जिलाधिकरी ने कहा कि गौशाला काफी अच्छी है और वृहद है। गौशाला मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही साथ गौशाला मे हरे चारे पेयजल टीन शेड आदि की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत सिकन्दरपुर हरिहर सिंह पशु चिकित्साधिकारी डा0 अनिल भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
