Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रास्ता कब्जे से पीड़ित परिवार ने की न्याय की गुहार! आत्महत्या की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में


बीसलपुर।तहसील क्षेत्र के गांव कैचुआ निवासी माली समाज के एक पीड़ित परिवार ने वर्षों से अपने खेत के रास्ते को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि करीब 10 वर्ष पूर्व गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत को जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित ने तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान न मिलने पर उसने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के महामंत्री प्रेम सागर पटेल से संपर्क किया। पीड़ित ने कहा कि अब उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

अपना दल (कमेरावादी) के जिला अध्यक्ष एवं संगठन के जिला महामंत्री प्रेमसागर पटेल ने एसडीएम को पत्र लिखकर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार के निर्देशन में चार सदस्यीय समिति गठित कर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |