बाराबंकीः एसपी ने नवनिर्मित भोजनालय का किया उद्घाटन
December 19, 2025
मसौली/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को थाना सफदरगंज में नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में विकसित की गई पंचवाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।थाना परिसर में बने इस भोजनालय में पुलिसकर्मियों को मेनू के अनुसार पोषणयुक्त और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात कर्तव्य निभाते हैं, ऐसे में उनकी कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखने के लिए बेहतर सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। नए भोजनालय में स्वच्छता, उचित बैठने की व्यवस्था और पौष्टिक भोजन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया तथा थानाध्यक्ष अमर कुमार चैरसिया को भोजनालय के नियमित एवं सुचारू संचालन के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पंचवाटिका में पीपल, बरगद, पाकड़, अशोक और आंवला के पौधे रोपित किए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अमर कुमार चैरसिया, चैकी प्रभारी विभूति द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
