Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम


कन्नौज। जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देश मे हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन  अशोक इंटर कॉलेज शिवाजी नगर सरायमीरा किया गया जिसमे जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के बारे मे जागरूक किया गया बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी मे आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना स्पॉन्सरशिप योजना महिला हेल्पलाइन नंबर वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रतिमा जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनुपम एवं एमटीएस प्रदीप तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे स डीएमसी श्रीमती प्रतिमा के द्वारा कार्यक्रम के समापन में बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाया गया। इसके उपरांत जेपी शिक्षा सदन सरायमीरा मे भी कार्यक्रम किया गया। समस्त कार्यक्रम मे पंपलेट वितरण भी किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |