प्रतापगढः डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य करने वाले युवाओं मिलेगी प्रोत्साहन धनराश! डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य करने वाले युवा 4 जनवरी तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में करे सम्पर्क
December 24, 2025
प्रतापगढ़। जिले में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बुधवार को बताया है कि जनपद में ई-खसरा पडताल के अन्तर्गत रबी 2025-26 मे बोई गयी फसलो का डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य दिनांक 05.01.2026 से 15.02.2026 के मध्य कराया जाना प्रस्तावित है। कार्य संपादन हेतु शासन के निर्देश के क्रम ऐसे युवा जिनके पास स्वयं का एन्ड्रायड मोबाइल फोन हो एवं उसको भलीभॉति प्रयोग करना जानते हो तथा फसलो की पहचान का ज्ञान हो उन्हे सर्वेयर के रूप में चिन्हित कर सर्वे का कार्य कराया जाना है। एक सर्वेयर से सर्वे कराने हेतु गाटो की अधिकतम संख्या 3000 निर्धारित की गयी है, जिसके हेतु प्रति प्लाट एक फसल हेतु अधिकतम रूपये 5 एवं यदि एक प्लाट में एक से अधिक फसल है, जिसका सर्वे फसल जोड़कर किया जायेगा तो रूपये 5 अतिरिक्त धनराशि किन्तु अधिकतम रूपये 10 की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी। सर्वेयर के रूप में चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित राजस्व ग्रामध्न्याय पंचायत के युवक को प्राथिमिकता प्रदान की जायेगी। कार्य संपादन हेतु चिन्हित युवा को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। ऐसे युवा जो उक्त कार्य संपादन हेतु इच्छुक हो उप कृषि निदेशक प्रतापगढ. कार्यालय (कृषि भवन प्रतापगढ.) में अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एक फोटो के साथ दिनांक 04.01.2026 तक सम्पर्क कर उक्त कार्य संपादन हेतु अपनी आई0डी0 बनवाकर तथा प्रशिक्षण प्रदान कर उक्त कार्य का संपादन सुनिश्चित करे।
.jpg)