लखनऊ। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित किया जाने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस माह 05 दिसंबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगा।
कर निर्धारण, सफाई, जलापूर्ति समेत अन्य समस्याओं का होगा समाधान।शहर के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे गृहकर एवं जलकर से संबंधित विवाद,सफाई व्यवस्था, सड़कों गलियों की मरम्मत,सीवर लाइन व ड्रेनेज,मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट),कूड़ा उठान सहित शहरी सुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों के निस्तारण हेतु समाधान दिवस में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
ळप्ै सर्वेक्षण के उपरांत कर निर्धारण से संबंधित आपत्तियों पर भी मौके पर सुनवाई की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे ताकि समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके।
नागरिकों से अनुरोध है कि वे 05 दिसंबर को आयोजित समाधान दिवस में समय से पहुँचे और अपनी शिकायत से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लाएँ, जिससे कार्यवाही सुचारु रूप से हो सके।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस न केवल शिकायतों के निस्तारण का माध्यम है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण मंच है।
.jpg)