Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्कूल कॉलेज के आसपास तंबाकू को बेचने वाले पांच दुकानदारों का हुआ चालान, बाल श्रम के तहत सात को नोटिस! पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व श्रम विभाग सहित चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग व पुलिस विभाग (एटीएचयू) व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा राजापुर चैराहे व रामपुर में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान के दृष्टिगत पांच दुकानदारों के चालान काटा गया व रुपए 1000 का राजस्व वसूला गया। वहीं श्रम विभाग के द्वारा सात ऐसे व्यापारियों को नोटिस दिया गया, जिनके द्वारा नाबालिक बच्चों से कार्य कराया जा रहा था। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के 100 गज के दायरे में बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा पीढ़ी को इससे बचाने के लिए 9 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले तंबाकू मुक्त युवा अभियान 0.3 के तहत स्वास्थ्य विभाग की एनटीसीपी टीम जिसमें काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव व अभिषेक कश्यप द्वारा पांच चालान किए गए हैं।  रुपए 1000 का शमन शुल्क वसूला गया है। इसके साथ ही टीम में एटीएचयू की ओर से प्रभारी राम अवतार, एसआई आदित्य प्रताप सिंह कांस्टेबल राजेश यादव, संध्या श्रीवास्तव सहित जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा व चाइल्ड लाइन की ओर से अंजुम परवीन शामिल थे। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया गया कि संयुक्त टीम द्वारा सात ऐसे दुकानदारों को नोटिस दी गई है, जिनके यहां बाल श्रमिकों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप बाल श्रम को रोका जा सके। एटीएचयू प्रभारी राम अवतार यादव ने बताया कि एसपी खीरी के निर्देश पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व श्रम विभाग की टीम से सामंजस्य स्थापित कर यह अभियान चलाया है जो काफी हद तक सफल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |