Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, मृतक आश्रितों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र


लखनऊ। नगर निगम में दिनांक 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। इस अवसर पर नगर निगम में वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, वहीं मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें रोजगार का अवसर भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्रगति और शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में इन कर्मचारियों का योगदान अमूल्य रहा है।उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सम्मानजनक और सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता (केन्द्रीयत सेवा), ओम प्रकाश उप्रेती, प्रथम श्रेणी लिपिक (अभियंत्रण विभाग, जोनदृ01), शान्ति देवी, अनुचर (कर विभाग, जोनदृ01), मोहन चन्द्र भट्ट, पेंटर (मार्ग प्रकाश विभाग), हरीश चंद्रा, पेंटर (मार्ग प्रकाश विभाग), चंद्रा, बेलदार (प्रवर्तन विभाग, जोनदृ05), शीला, माली (उद्यान विभाग), लाजो, आया (स्वास्थ्य विभाग, मुख्यालय), माया श्रीवास्तव, अनुचर (मुख्य विभाग, अभि0), राकेश कुमार, सफाई कर्मी (कक्ष समितिदृ03, स्वास्थ्य) तथा धन्नो, सफाई कर्मी (कक्ष समितिदृ07, स्वास्थ्य) शामिल रहे।

कार्यक्रम दौरान शोभित कुमार सिंह, पुत्र स्वर्गीय विमलेश सिंह को द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर तथा विमल कुमार वर्मा, पुत्र स्वर्गीय घनश्याम कुमार को पोर्टल के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। 

कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |