गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज मे सरकारी गली की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्मित की गई बिल्डिंग जो की वर्तमान मे जर्जर अवस्था मे है और एक बड़े जानलेवा हादसे को दावत दे रही है का मामला अब मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंच गया है।
किसान नेता भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उन्होंने दिनांक 15ध्10ध्2025 को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को रजिस्टर डाक के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के अंतर्गत चकोर गली व जीटी रोड के कॉर्नर पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत वर्तमान मे जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है तथा ष्अब गिरे तब गिरेष् की स्थिति मे है। जिससे कभी भी एक बड़ी जानलेवा घटना घटित हो सकती है साथ मे ही उन्होंने बताया कि बिल्डिंग स्वामी द्वारा सरकारी गली की लगभग 05 से 06 फीट चैड़ाई एवं 25 से 30 फीट लंबाई मे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर एक दुकान का भी निर्माण कर रखा है जोकि बिल्डिंग से लगी हुई है।
साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण की शिकायत पूर्व मे उक्त पालिका अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी छिबरामऊ से की थी जिसकी जांच स्थानीय लेखपाल बा पालिका कर्मियों द्वारा हुई थी और जांच मे अवैध कब्जा व बिल्डिंग की जर्जर अवस्था सहित जानलेवा घटना योग स्थिति का स्पष्ट वर्णन कर आख्या प्रेषित की गई थी। परंतु उक्त अधिकारियों ने कार्यवाही न कर शिकायत को ठंडा बस्ती में डाल अवैध कब्जे धारक बिल्डिंग स्वामी से सांठगांठ कर संरक्षण देने का कार्य किया।
