Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः परिवार परामर्श केन्द्र पर पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता


कन्नौज। परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद कन्नौज मे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन मे निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों निरीक्षक रंजना पांडेय महिला आरक्षी अनामिका यादव व महिला आरक्षी सीमा यादव की उपस्थिति मे दोनों पक्षों की सुनवाई कर समझौता कराने का प्रयास किया गया। उपरोक्त कमेटी की मध्यस्थता के चलते सोमवार को एक परिवार को बिखरने से बचाया गया जिसके परिणामस्वरूप पति पत्नी दोनों आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गये और खुशी खुशी अपने घर चले गये। परिवार परामर्श केन्द्र बिखरे परिवारों को बसाने मे अहम भूमिका का निर्वाहन कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |