कन्नौज। सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात माह के अंतर्गत प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम मे यातायात उप निरीक्षक अरशद अली द्वारा सोमवार को शहर के गोल कुआं बस स्टाप आदि स्थानों पर स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों का फिटनेस बीमा और डीएल आदि को चेक किया गया।इस दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर 27 वाहनों का चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका वाजपेई एवं प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के प्रवेक्षण मे सोमवार को यातायात उप निरीक्षक अरशद अली ने अभियान चलाकर स्कूली बसों मे सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को भी चेक किया गया।चालक और परिचालक से अग्निसुरक्षा यंत्र के बारे मे जानकारी दी गई। स्कूली वाहनों में बैठे छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और चालकों को निर्धारित गति सीमा मे वाहन चलाने के साथ ही अग्निसुरक्षा यंत्र को समय-समय पर रीफिल कराने और पर्याप्त मात्रा मे फर्स्ट एडबॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया।टीएसआई ने कहा कि खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और स्वजन को भी इसके बारें मे बताएं।
