Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः भाजपा नेता प्रशांत कुमार रवि को पुलिस मुठभेड़ प्रकरण में मिली जमानत! चर्चित पुलिस मुठभेड़ प्रकरण में जमानत मिलने के बाद जनपद में खुशी का माहौल


पीलीभीत। चर्चित पुलिस मुठभेड़ प्रकरण में भाजपा नेता प्रशांत कुमार रवि को अदालत से जमानत मिल गई।  अदालत में सरेंडर करने के बाद उनकी जमानत अर्जी स्वीकार की गई, जिसके बाद उन्हें राहत मिल गई। मामला वर्ष 2019 का है, जब प्रशांत रवि के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय वह समाजवादी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।ग्रामीणों और स्थानीय राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज कराने के पीछे तत्कालीन भाजपा नेतृत्व का दबाव बताया गया था। वहीं प्रशांत कुमार रवि पूर्व मंत्री स्व. हाजी रियाज अहमद के करीबी रहे हैं और उस समय सपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते थे। बाद में भाजपा के केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और प्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर प्रशांत रवि ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्तमान में भी दोनों मंत्रियों के विश्वसनीय और करीबी सहयोगियों में उनकी गिनती होती है।इसके अलावा, प्रशांत रवि का राजनीतिक परिवार भी काफी प्रभावशाली है। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार उनके फूफा हैं, जबकि उनके भाई दुष्यंत गंगवार दमखोड़ा ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हैं।जमानत मिलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया, वहीं पुलिस मुठभेड़ से जुड़े इस मामले का आगामी चरण अब अदालत में तय होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |