Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नड्डा के दिल्ली आवास पर हुए रात्रि भोज में गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार भी हुए शामिल! बिहार में नवगठित मंत्रीमण्डल के अभिनन्दन एंव स्वागत में आयोजित हुआ कार्यक्रम


पीलीभीत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0 नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर कल 26 नवम्बर को आयोजित रात्रि भोज में आमान्त्रित गन्ना विकास एंव चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शामिल हुए जहॉ राष्ट्रीय स्तर के कई बडे नेताओं से उनका संवाद हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेड्डा ने यह रात्रि भोज बिहार विधान सभा में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत एंव नवगठित मंत्रीमण्डल के अभिनन्दन एंव स्वागत के   उपलक्ष्य में दिया गया। रात्रि भोज में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वी0एल0 संतोष, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार मंत्री मण्डल के उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी एंव विजय सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित बडी संख्या में केन्द्रीय मंत्री मण्डल, बिहार मंत्री मण्डल के मंत्रीगणों के आलावा संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेतागण शामिल हुए। 

राज्यमंत्री श्री गंगवार ने रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बताया कि इस प्रेरणादायी प्रतिष्ठत आयोजन में आमांत्रण होना एंव उसमें शामिल होना गौरव की बात है। इस अवसर पर अनेक मंत्रीगणों एंव विशिष्ठ महानभावों की उपस्थिति अत्यन्त गारिमायी एंव अत्यन्त उत्साह वर्धक रही। इस आयोजन में बिहार प्रदेश के नवगठित मंत्रीमण्डल के मंत्रीगण, सांसद सहित प्रदेश स्तरीय संगठन के नेतागण शामिल रहें।

यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि गन्ना विकास एंव चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को 2025 में सम्पन्न बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार मधुवनी एंव झंझारपुर लोकसभा सीटों के अन्तर्गत आने वाली 8 विधान सभा सीटों के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी शीघ्र नेतृत्व द्वारा सौप कर उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया था। चुनाव नतीजे आने के बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार के चुनाव प्रभार वाली 8 सीटों पर एन0डी0ए0 प्रत्याशियों ने प्रचण्ड जीत हासिल की थी। माना जाता है कि राज्यमंत्री श्री गंगवार की बिहार चुनाव में उत्कृष्ट परफारमेन्स को देखते हुए उनको संगठन में खासी अहमियत दी जा रही है। जिसके वो हकदार भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |