Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः साढे 4 करोड़ की लागत से संवरेगी विधान सभा क्षेत्र की सडकें! पूर्व में भेजे गये राज्यमंत्री के प्रस्तावों को शासन से मिली मंजूरी


पीलीभीत। पीलीभीत 127 विधान सभा क्षेत्र में लगभग साढे 4 करोड़ की लागत से सडकों का पुनः निर्माण कराया जायेगा। गन्ना विकास एंव चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के सतत् प्रयासों से इसकी मंजूरी शासन से प्राप्त हुई है। विशेष मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा। सडकों के मरम्मत कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन से सुविधा मिलेगी और स्थानीय नागरिकों व्यापारियों एंव किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा विधान सभा क्षेत्र में जिन सडकों का पुनः निर्माण कराया जायेगा उसमें एन0एच0 74 में जमघैन से फरीदपुर हसन सम्पर्क मार्ग, ग्राम आसपुर से जगदीशपुर सम्पर्क मार्ग, मझोला सितारगंज मार्ग से कटईया पण्डरी सम्पर्क मार्ग, नकटापुरा माईनर नहर सेवा मार्ग के चैनेज सम्पर्क मार्ग, पी0जे0ए0एस0 मार्ग से हैदरावाद भगवतीपुरधुरा सम्पर्क मार्ग होते हुए जिठनिया सम्पर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य शामिल है। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में सडकों के पुनः निर्माण हेतु प्रस्ताव पूर्व में भेज गये थे जिनकी मंजूरी प्राप्त हुई है उन्होनें बताया कि बेहतर और व्यवस्थित सडकें ही तीव्र समावेशी एंव संतुलित विकास की मजबूत नीव है इसी दृष्टि के साथ हम क्षेत्र के अवसंरचनात्मक विकास को सतत् गति प्रदान करने के लिए प्रतिवद्व है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |