Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान तेज


लखनऊ। नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर तथा अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने ग्राम घैला, तहसील सदर, जिला लखनऊ में वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से की गई।अतिक्रमणमुक्त कराई गई भूमि ग्राम घैला के खसरा संख्या 107 की है, जो कि 0.030 हेक्टेयर क्षेत्रफल के नाले की सरकारी जमीन के रूप में दर्ज है। इस भूमि के लगभग 1500 वर्गफुट हिस्से को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जाती है।

अभियान के लिए नगर निगम की ओर से प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय के निर्देशन में टीम को मौके पर रवाना किया गया था। नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह और रवीन्द्र सिंह विष्ट ने पूरे अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |