Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः लग्न शुरू होते ही नगरा बाजार में जाम, दो घंटे तक जाम में फंसा रहे लोग


नगरा/बलिया। शादी विवाह का सीजन शुरू होते ही नगरा बाजार में भारी जाम लगना शुरू हो गया है। सोमवार को बाजार दो घंटे तक जाम की चपेट मे फंसा रहा। किन्तु स्थानीय पुलिस या होमगार्ड कही भी नजर नहीं आए। जाम लगने से स्थानीय कारोबारियों के अलावा खरीदारों एवं राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगरा बाजार जनपद का प्रमुख बाजार है। यहां पर काफी दूर दूर से लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी करने के लिए आते है। यहां तक नगर पंचायत कार्यालय, सीएचसी, पीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय, थाना, स्कूल कॉलेज के अलावा कई राष्ट्रीय कृत एवं निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं है। बाजार भी प्रमुख मार्गों के किनारे ही सजता है। जिससे अतिक्रमण भी होता है। ठेले खोमचे वाले भी सड़कों के किनारे ही अपनी दुकान सजाते हैं।रविवार से शादी विवाह का मौसम शुरू हो गया है। शादी विवाह का लगन शुरू होते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को दिन में बाजार में भारी जाम लग गया। बाजार के बिल्थरारोड मार्ग से लेकर कूजडा मोहल्ला मोड तक जाम लगा रहा, जाम से भीमपुरा मार्ग भी अछूता नहीं रहा। बाजार से जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का दिक्कत करना पड़ा। जाम से दोपहिया एवं चार पहिया वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। इस दौरान बाजार में पुलिस एवं होमगार्ड के जवान कही भी नजर नहीं आए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |