लखनऊः संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
November 17, 2025
आलमबाग। क्षेत्र के दुर्गापुरी मवैया के जंगल में सोमवार दोपहर एक 25 वर्षीय मजदूर का शव पेड़ से लटका देख हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची स्थानीय आलमबाग ने शव को पेड़ से उतार मृतक की पहचान हो जाने पर परिजनों को सूचना दे,पुलिस शव कर मार्च्यूरी भेज दिया है।मूलरूप से जनपद सीतापुर हरगांव लहरपुर का रहने वाला राममूर्ति (25)पुत्र ललई लखनऊ में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दुर्गापुरी मवैया जंगल में किसी ने बबूल के पेड़ से युवक को लटका देख कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतार मृतक के पास से मिले पॉकेट डायरी,फोन और आधार कार्ड से पहचान हो जाने पर मृतक के परिजनों को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है ।मवैया चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रकाश सिंह के अनुसार मृतक के परिवार वाले अत्यंत गरीब है ग्राम के प्रधान द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया है, मृतक ने बीती रात फांसी लगाई थी प्रथम दृष्टया में घरेलू विवाद सामने आ रहा है। मृतक की पत्नी नौ माह की गर्भवती है जो विगत छ माह से अपने मायके में ही रह रही है। परिजन के आने पर ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
.jpg)