Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः नेताजी को उनके कामों की वजह से जाना जाता है, वे धरती पुत्र हैं- जिलाध्यक्ष


अमेठी
। समाजवादी पार्टी मुख्यालय गौरीगंज में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के पुरोधा मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षशील जीवन, सरलता और जनता के प्रति समर्पण को याद किया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि नेताजी को उनके अदम्य साहस, जनहित के कार्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही धरती पुत्र कहा जाता है। उनके कार्य और विचारधारा आज भी देशभर के समाजवादियों को प्रेरित करते हैं। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि “नेताजी को उनके कामों की वजह से जाना जाता है। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों की आवाज को सबसे बुलंद किया। इसलिए वे सच मायनों में जनता के नेता और धरती पुत्र कहलाते हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन समाजवाद, संघर्ष और सेवा की अद्वितीय मिसाल है और पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि“नेताजी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि“नेताजी ने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की बात की। हम सब समाजवादी कार्यकर्ता उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर महामंत्री अरशद अहमद, समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |