संग्रामपुरः घर में निकला अजगर, परिजन परेशान
November 22, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के दुबान पूरे तिवरान निवासी संतोष तिवारी के अहाते में एक अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर पूरा परिवार परेशान हो गया। परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी सूचना से पहले गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की आवाज सुनकर अजगर जंगलों में छिप गया। लेकिन वन विभाग टीम संग्रामपुर बड़े मशक्कत के बाद अजगर को पड़कर वन प्रवास में छोड़ दिया। वन दरोगा रणवीर सिंह ने बताया कि संग्रामपुर क्षेत्र के सरैया कनू ग्राम सभा संतोष तिवारी के घर अजगर निकलने की सूचना मिली । अजगर पकड़ने के लिए राजकुमार मिश्रा व राजेंद्र यादव को मौके पर भेजकर अजगर को पकड़वा कर बन प्रवास में छोड़ दिया गया।
