Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप! पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस ने दर्ज की तहरीर पर जांच शुरू की


बीसलपुर। गांव नौगवां नवीनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डड़िया भगत निवासी मुकेश कुमार पुत्र मेवाराम ने बताया कि उसकी बहन संगीता देवी की शादी वर्ष 2022 में नौगवां नवीनगर निवासी रामसिंह पुत्र तेजराम से हुई थी। शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था।आरोप है कि पति रामसिंह, ससुर तेजराम, सास दुलारो देवी, देवर रामवीर और ननद रेखा ने मिलकर संगीता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रगति चैहान और प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |