Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः यातायात माह के तहत छात्रों को किया जागरूक, डग्गामार वाहनों पर चली सख्ती


पीलीभीत। यातायात माह के अंतर्गत नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज बीसलपुर रोड रूपपुर कृपा में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ओवरस्पीडिंग एवं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का सदैव पालन करने की अपील की गई।

यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि युवा वर्ग ही अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होता है, इसलिए ट्रैफिक नियमों को समझना और उनका पालन करना बेहद आवश्यक है।डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, 83,500 रुपये शमन शुल्क इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित, अधिक सवारी ढोने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।

टीम ने प्रमुख मार्गों, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेकिंग करते हुए 14 डग्गामार वाहनों सहित कुल 70 वाहनों के चालान किए। इस दौरान कुल 83,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और आम जनता को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।यातायात पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |