Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पंजाब एंड सिंध बैंक में बीसीए प्रशिक्षण एवं फूड-एग्रो यूनिट्स के लिए ग्राहक बैठक आयोजित! आंचलिक प्रबंधक किरण शंकर ने दी योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर


पीलीभीत। पंजाब एंड सिंध बैंक, पीलीभीत शाखा में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के सत्र में बैंक के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट्स (बीसीए) के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जबकि दोपहर में फूड एंड एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट्स के उद्यमियों हेतु एक ग्राहक बैठक संपन्न हुई।

कार्यशाला का शुभारंभ आंचलिक कार्यालय बरेली के आंचलिक प्रबंधक किरण शंकर, मुख्य प्रबंधक  अमित मोहन अस्थाना, प्रबंधक मनीष कुमार तथा शाखा प्रभारी  राधे श्याम प्रभाकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में पीलीभीत एवं आसपास की शाखाओं में कार्यरत लगभग 45 से 50 बीसीए ने सहभागिता की। उन्हें बैंक की नवीन योजनाओं के प्रचार-प्रसार और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यशाला के पश्चात दोपहर में बैंक द्वारा फूड एंड एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए किफायती ब्याज दरों पर प्रारंभ की गई ऋण योजनाओं की जानकारी देने हेतु ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता किरण शंकर ने की, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी नीतीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अंकुर जायसवाल और कमल किशोर सहित कई ग्राहकों ने सहभागिता की।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक कृषि आधारित उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजनाएं चला रहा है। उन्होंने ग्राहकों से बैंक की डिजिटल सेवाओं और नई ऋण योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राधे श्याम प्रभाकर ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैंक की ग्राहक सेवा को और सशक्त बनाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |