Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: नाक कटा पति गिरफ्तार! पत्नी की दांत से काटी थी नाक


शुकुलबाजार/अमेठी।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पर बर्बर हमला कर दिया। पूरे लदई दुबे, मजरे दक्खिन गांव क्यार में रहने वाले राजेन्द्र साहू (32) का अपनी पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजेन्द्र ने पहले पत्नी से मारपीट की और फिर क्रूरता की हद पार करते हुए उसकी नाक दांत से काटकर अलग कर दी। घटना के समय उनके तीन बच्चे भी मौजूद थे, जो भय से रोते रहे। गंभीर रूप से घायल सुनीता को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल और बाद में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 309ध्25, धारा 115(2), 352, 118(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने  छापेमारी कर मंगलवार रात अरही नाला के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |