रुड़की/भगवानपुर। रुड़की आरटीओ परिवर्तन दल ने भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में दो जगहों सिकंदरपुर और रायपुर में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया हेलमेट, सीट बेल्ट, टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस और परमिट सहित अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की सख्त जांच की गई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आए जिनके खिलाफ टीम ने मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की!
पहला चेकिंग अभियान सिकंदरपुर में चलाया गया जहां आरटीओ परिवर्तन दल की टीम में शामिलपरीक्षित भंडारी (पीटीएस) अश्वनी चैहान (टी ए आई) लक्ष्मण सिंह (ईसी) और साजिद (ईसी)ने मौके पर ही वाहनों को रोककर जांच की! टीम ने पाया कि कईं बाइक व वाहन बिना हेलमेट, बिना फिटनेस, एक्सपायर्ड टैक्स और बिना बीमा के चल रहे थे। अधिकारियों की सख्ती का नतीजा यह रहा कि 20 वाहनों के चालान काटे गए और दो वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया!भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के ही रायपुर में आरटीओ की दूसरी टीम ने भी बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस टीम मेंरमेश चंद्र (परिवहन उप निरीक्षक)और उनके साथ ओमकारपूरा नेतृत्व संभालते हुए वाहन चालकों के कागजात और यातायात सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच कर रहे थे।रायपुर में भी स्थिति कम गंभीर नहीं थी यहां टीम ने 26 वाहनों के चालान काटकर सख्त संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों जगहों पर हुई कार्रवाइयों को मिलाकर आरटीओ विभाग ने कुल 46 चालान काटे और दो वाहन सीज किए! अधिकारियों के इस ताबड़तोड़ अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में सख्त संदेश गया है कि नियमों का पालन अनिवार्य है।
.jpg)