सहारनपुर । दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की जांच में जांच एजेंसियों ने के बाद जांच एजेंसियों के सामने एक चैंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिसमे जांच में ट्रेस की गई अधिकांश संदिग्ध गाड़ियां सहारनपुर में पंजीकृत निकली हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर वाहनों का रजिस्ट्रेशन सहारनपुर आरटीओ में हुआ था। यही वजह है कि एटीएस की एक विशेष टीम सहारनपुर पहुंची है और आरटीओ कार्यालय से इन गाड़ियों का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है कि मालिक कौन हैं व गाड़ियों का संचालन किन-किन क्षेत्रों में कैसे किया हुआ है?
खबर सूत्रों पर आधारित।
