बाराबंकी। वीरांगना ऊदा देवी की जयंती पर कांग्रेसियों ने ओबरी स्थित सांसद आवास पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया सहित तमाम कांग्रेसियों ने वीरांगना ऊदा देवी को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पीएल पुनिया ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने अपने दौर में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया, उनकी बहादुरी की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के लिए सबक बन गई थी। उन्होंने आगे कहा कि ऊदा देवी आज भी वे देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाली दलित महिला योद्धा के रूप में सम्मान के साथ याद की जाती हैं।
डॉ. पुनिया ने बताया कि वीरांगना ऊदा देवी ने दलित एवं वंचित महिलाओं को एकजुट कर बेगम हजरत महल के नेतृत्व में महिला बटालियन का गठन किया था। उन्होंने महिलाओं को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया और स्वयं संघर्ष की अग्रिम पंक्तियों में रहीं। वे पासी समाज की एक महान महिला योद्धा थीं, जिनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में प्रवक्ता केसी. श्रीवास्तव, एडवोकेट वीरेन्द्र यादव, मोहम्मद इरफान कुरैशी, विजयपाल गौतम, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजय रावत, रामचन्द्र वर्मा, अश्वनी गौतम, पवन गौतम, धनन्जय सिंह, रमेश कश्यप, अकील इदरीशी, गोपी कनौजिया सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
