Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः चार साल से अफसरों के बीच लटकी शिक्षक की चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइल! अब तक नहीं मिला 95 हजार का भुगतान


बाराबंकी। राजकीय बालिका इंटर कालेज  में कार्यरत सहायक अध्यापिका  ज्योति द्विवेदी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल पिछले लगभग चार साल से अफसरशाही के चक्कर काटते-काटते गुमनामी की कगार पर पहुंच गई है। वर्ष 2021 में अपनी बीमारी के उपचार पर व्यय लगभग 95 हजार रुपये की धनराशि की प्रतिपूर्ति हेतु उन्होंने नियमों के तहत पत्रावली तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस)  को प्रेषित की थी, परंतु आज तक न तो भुगतान हुआ और न ही पत्रावली का कोई स्पष्ट पता चल सका है।मामले की जानकारी होने पर अखिलेश कुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष, यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन,  ने इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी तथा शिक्षा निदेशक, राजकीय माध्यमिक, उत्तर प्रदेश से की। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र लिखकर प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कालेज  से संबंधित पत्रावली खोजकर उपलब्ध कराने को कहा, किन्तु इसके बावजूद अब तक फाइल बरामद नहीं की जा सकी है।सहायक अध्यापिका ज्योति द्विवेदी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति पत्रावली कहां अटकी है, यह किसी को पता नहीं। शिक्षकों में यह चर्चा है कि यदि शीघ्र ही फाइल नहीं मिली तो मामला कागजों में गुम हो जाएगा और आवेदिका को न्याय पाने में और देरी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |