Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः 1857 की नायिका वीरांगना ऊदा देवी को दी श्रृद्धांजलि


रामसनेहीघाट/बाराबंकी। ब्लॉक बनीकोडर के गांव राजपुर में रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पूर्व कांग्रेस जिला सचिव मनीष रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उनके बलिदान को याद किया गया।पूर्व जिला सचिव मनीष रावत ने कहा कि ऊदा देवी जैसी महान महिला क्रांतिकारी देश के इतिहास में विरले ही हुई हैं। उन्होंने 1857 के विद्रोह के दौरान 32 ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया और अंततः वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होंने आगे बताया कि लखनऊ जनपद के उजिरियाव गांव में पासी समाज में जन्मी ऊदा देवी बचपन से ही जुझारू स्वभाव की थीं। उनके पति मक्का पासी अवध के नवाब वाजिद अली शाह की पलटन में सैनिक थे।उन्होंने बताया कि ऊदा देवी की क्षमता और साहस से प्रभावित होकर बेगम हजरत महल ने उन्हें महिला सेना का कमांडर नियुक्त किया था। ऊदा देवी ने यह साबित किया कि देशभक्ति और वीरता किसी जाति, लिंग या वर्ग की सीमा में बंधी नहीं होती। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव मनीष रावत के साथ उमा चन्द्र रावत, बालेश्वर रावत, इन्द्रराज रावत, रोहित पासी, राहुल पासी, कमल नयन रावत, दान बहादुर रावत, सुधीर रावत, रितेश रावत, विवेक कुमार साहिल, दीप चन्द्र रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना ऊदा देवी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |