Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः मासिक सत्संग में अच्छे कर्म करने पर दिया जोर


बीसलपुर। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा बीसलपुर के तत्वावधान में रामलीला मैदान स्थित अयोध्या पुरी भवन में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सामाजिक बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। समिति की प्रचारक महात्मा अनुरक्ति बाई ने प्रवचन देते हुए कहा कि परमात्मा सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान है। मनुष्य गलत कर्म करे या अच्छा परमात्मा सब देखता है और हर कर्म का फल भी देता है। उन्होंने कहा कि माया-मोह में फंसकर गलत रास्ते पर चलने से जीवन बिगड़ता है। अच्छे कर्म और भक्ति ही जीवन को सफल बनाते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के तहसील अध्यक्ष चंद्रपाल एडवोकेट, ज्वाला प्रसाद गंगवार, कुन्दन लाल, रिषीपाल, रामकुमार, अशोक कुमार, महेंद्र देव, प्रताप सिंह, मेवाराम, मुन्नी देवी, सुमनलता, ओमवती, रामवेटी सहित लगभग 200 श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती व प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |