पीलीभीत। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार 16 नवंबर को सिटी पैलेस में एक महत्वपूर्ण ैप्त् कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी के अनुरोध पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कैंप में व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने राहत महसूस की।
आयोजन का महत्व तब और बढ़ गया जब जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। अपर जिला अधिकारी मयंक द्विवेदी ने कैंप की अध्यक्षता की और ैप्त् मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा नवीनतम सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी उन्होंने कहा कि ैप्त् प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध होनी चाहिए तथा प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। कैंप का सबसे प्रभावी हिस्सा रहा खुला प्रश्नोत्तर सत्र, जिसमें व्यापारियों और नागरिकों ने अपनी शंकाएं बिना झिझक रखीं।इस सत्र का संचालन उप जिला अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 127 विधानसभा, मयंक गोस्वामी ने किया। उन्होंने ैप्त् फॉर्म भरने में आने वाली जटिलताओं, निवास प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता, एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी समस्याओं पर सरल और स्पष्ट जवाब देकर लोगों को राहत पहुंचाई।व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने कहा कि ैप्त् फॉर्म के कुछ कॉलम को लेकर भ्रम की स्थिति थी, लेकिन अधिकारियों ने जिस तरह विस्तार से समझाया, उससे पूरी प्रक्रिया अब आसान हो गई हैं। इस सफल कैंप का समन्वय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया, जिसने प्रशासन और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य निभाया। कैंप के समापन पर जिलानी ने सभी अधिकारियों, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि उद्देश्य व्यापारियों को ैप्त् प्रक्रिया में होने वाली दिक्कतों से राहत दिलाना था, जिसमें प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैंप से मिली जानकारी के आधार पर सभी लोग अपने पुनरीक्षण कार्य को समय पर और सही तरीके से पूरा कर सकेंगे।कार्यक्रम में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी के साथ नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी, राशिद अंसारी, नाहिद खान, मोहम्मद साबिर, शाहबाज खान, फरजान मलिक, राजीव राय, गौतम गोहा, शुभम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी तथा नागरिक मौजूद रहे।
