Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दरोगा ने महिला से की अभद्रता से बात, थाने से भगाने का आरोप, एसीपी से शिकायत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकड़रिया कलां गांव निवासी प्रेमावती पत्नी प्रताप नारायण यादव बुधवार सुबह 10 बजे इटौंजा थाने पर एक शिकायत के मामले में बातचीत करनें गए थे। बीट दरोगा ने इस मामले में शिकायतकर्ता प्रेमावती से अभद्रता से बात की और थाने से भाग जाने को कहा, वही प्रेमावती ने एसीपी बख्शी का तालाब से लिखित शिकायत में कहा है कि दरोगा संजय गुप्ता ने बात करने पर कहा कि लात मारेंगे तो घुस जायेगी थाने से भाग जाओ। वही इटौंजा थाना पर शिकायतकर्ता से अभद्रता से बात करने से नाराज महिला प्रेमावती ने एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह से लिखित और मौखिक शिकायत की हैं। वही इस मामले में एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, एसीपी ने महिला को समझाया और कहा कि पुलिस आपके साथ है पुलिस मदद करेगी और सुरक्षा करेगी, दरोगा ने अगर कहा है तो वह गलत है, एसीपी ने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता से इस तरह की बात करना गलत है जांच की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |