Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आगरा पुलिस कमिश्नरेट स्थापना के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का श्री राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा वर्चुअल शुभारम्भ


लखनऊ । आगरा पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 26.11.2025 को आयोजित कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारम्भ श्री राजीव कृष्णा पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होने पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, आगरा के सम्मानित नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया ।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ने अपने संबोधन में बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश में पुलिस के प्रशासनिक ढाँचे में ऐतिहासिक परिवर्तन करते हुए कमिश्नरी प्रणाली लागू की गई। इसी क्रम में लगभग तीन वर्ष पूर्व आगरा को पुलिस कमिश्नरेट का दर्जा प्रदान किया गया । इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं संवेदनशील सेवा उपलब्ध कराना है, चाहे वह अपराध नियंत्रण हो, महिलाओं की सुरक्षा हो, साइबर अपराधों से निपटना हो या नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण ।

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमिश्नरेट प्रणाली दशकों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। उत्तर प्रदेश में भी पिछले पाँच-साढ़े पाँच वर्षों में जहाँ-जहाँ यह प्रणाली लागू की गई है, वहाँ उल्लेखनीय सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। आगरा पुलिस कमिश्नरेट भी इन्हीं उद्देश्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है।

आगरा में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के चलते उत्पन्न यातायात चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सुगम यातायात संचालन हेतु किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की । साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में आगरा पुलिस द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया, जिसके माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों के तौर-तरीकों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों, पत्रकारों एवं पुलिसकर्मियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर यह संकल्प लिया जाना चाहिए कि कमिश्नरेट व्यवस्था के मूल उद्देश्योंकृजन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिलाओं की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील पुलिसिंगकृको निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज संविधान दिवस है और संविधान नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है, जो पुलिस का प्रमुख कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |